फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिटिया प्रकरण : मेडिकल कॉलेज के तीन कर्मियों की हुई गवाही

विज्ञापन
हाथरस : बिटिया प्रकरण में कोर्ट में पेशी के लिए पुलिस सुरक्षा में जाते चारों आरोपी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में बृहस्पतिवार को फिर चारों आरोपियों की कोर्ट में पेशी हुई। इस मौके पर जेएन मेडिकल कॉलेज के तीन कर्मियों की कोर्ट में गवाही भी हुई। वहां सीबीआई, वादी और अभियुक्तों के अधिवक्ता भी मौजूद रहे। कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। अब इस मामले में 12 अप्रैल को सुनवाई होगी।
उल्लेखनीय है कि चंदपा क्षेत्र के एक गांव की एक बिटिया के साथ पिछले साल 14 सितंबर को वारदात हुई थी। इसके बाद वह अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती रही थी। तदुपरांत उसने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस बहुचर्चित मामले में सीबीआई चारों आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। कोर्ट में भी आरोपियों पर आरोप तय हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को फिर विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में चारों अभियुक्तों संदीप, रामू, रवि और लवकुश की पेशी हुई। इन्हें अलीगढ़ जेल से पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच लेकर आई। कोर्ट में जेएन मेडिकल कॉलेज के तीन कर्मियों की गवाही भी हुई। इसमें दो महिला कर्मचारी शामिल थीं। कोर्ट में सीबीआई के अधिवक्ता अनुराग मोदी, पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता भागीरथ सिंह सोलंकी और अभियुक्त पक्ष के अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंढीर भी मौजूद थे। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस अभियुक्तों को वापस अलीगढ़ जेल ले गई। कोर्ट के बाहर पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें