फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बाईपास लहरा रोड चौराहे पर अज्ञात वाहन ने सासनी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव लढौटा निवासी दारा सिंर्ह (28) बाइक पर सवार हो हाथरस आ रहे थे। इसी बीच बाईपास लहरा रोड चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। सूचना के बाद मृतक के परिवार के लोग भी हाथरस पहुंच गए। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें