फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कार की टक्कर से बाइक सवार बैंक कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के आगरा रोड संटीकरा मोड़ पर कार की टक्कर से बाइक सवार बैंक कर्मी घायल हो गया। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना के बाद उसके परिवार के लोग भी अस्पताल आ गए। परिजन उसे आगरा ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सासनी क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी राघवेंद्र (30) पुत्र रामदास सादाबाद स्थित बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करते थे। वह शहर की बांके बिहारी कॉलोनी में किराये पर रहते थे। शुक्रवार सुबह वह अपनी ड्यूटी के लिए बाइक पर सवार हो सादाबाद जा रहे थे। आगरा रोड स्थित संटीकरा मोड़ पर कार सवार ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में राघवेंद्र बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुुंच गए। हालत गंभीर होने पर घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। परिजन उसे आगरा ले ही जा रहे थे कि रास्ते में राघवेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें