न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एटा रोड पर गांव टोली के समीप बृहस्पतिवार की रात एक वाहन ने बाइक को रौंद दिया। इससे बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। इसमें एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसे रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार देर रात्रि दीपक पुत्र देवेंद्र निवासी गांव दलेरपुर थाना मलावन व गौरव पुत्र महाराज बुलट बाइक से अलीगढ़ की तरफ जा रहे थे। गांव टोली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सड़क के पार जा गिरी गिरी तथा दोनों सवार घायल हो गए। रात में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को लेकर सीएचसी गई। यहां से गौरव को रेफर कर दिया गया। प्रकरण को लेकर कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। संवाद