संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
मथुरा रोड स्थित गांव हतीसा के निकट बाइक सवार युवक किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर उनके परिवार के लोग भी आ गए।
मथुरा जनपद के थाना बल्देव क्षेत्र के गांव नगराया निवासी अजय फौजी और उसका साथी पवन हाथरस किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।
यहां से वह शादी में शामिल होकर बाइक से मथुरा लौट रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक मथुरा रोड हतीसा गांव के निकट पहुंची तो किसी वाहन ने इनको टक्कर मार दी।
मौके पर भीड़ लग गई और फिर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की जानकारी होने पर घायलों के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए और फिर दोनों घायलों को अपने साथ ले गए।