फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अलग-अलग हादसों में एक महिला की मौत, छह लोग घायल

विज्ञापन
हाथरस : मृतक शशि देवी का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव मढ़ाका के पास पेवर्स ईंट बनाने के प्लांट के नजदीक अलग-अलग समय पर हुए दो सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। दोनों हादसों के पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रविवार की रात करीब 11 बजे अलीगढ़ के थाना देहली गेट क्षेत्र में खैर रोड स्थित नगला महताब निवासी मुकेश कुमार अपनी 52 वर्षीय मां शशि देवी को बाइक पर बैठाकर क्षेत्र के गांव नगला सुखराम एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। वह गांव मढ़ाका निवासी रवि पचौरी के पेवर्स प्लांट के निकट बाइक खड़ी करके लघुशंका करने लगा। उसकी मां बाइक के पास खड़ी थी। उसी समय किसी वाहन ने मां एवं बाइक को बुरी तरह टक्कर मार दी। वह बुरी तरह जख्मी हो गईं। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मां की मौत हो गई। इस मामले में अज्ञात वाहन एवं उसके चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी रोड पर दूसरा हादसा सोमवार की सुबह करीब पांच बजे हुआ। सादाबाद की ओर से आ रही एक बोलेरो एवं जलेसर की ओर से सादाबाद की ओर जा रही स्विफ्ट कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में स्विफ्ट कार सवार राहुल निवासी ऊंचागांव, अजीत, विनीत, राजीव एवं अखिलेश निवासी कोंकना खुर्द घायल हो गए। उधर से बोलेरो गाड़ी का चालक जगवीर निवासी इसौंदा भी घायल हो गया। दोनों वाहन भी आपस में टकराने की वजह से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। स्विफ्ट कार मालिक सुरेंद्र गौतम निवासी संगम विहार नई दिल्ली ने बोलेरो एवं उसके चालक के खिलाफ लापरवाही एवं तेजी से गाड़ी चलाने के संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें