फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आम के पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक नेपाल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

जनपद की सीमा पर शुक्रवार की देर रात एक युवक की बाइक पेड़ से टकरा गई। सुबह टहलने गए लोगों ने युवक का शव सड़क किनारे देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव बसईकांजी निवासी पुरन सिंह का पुत्र नेपाल सिंह (35) देर रात सहवाजपुर व नदौना के बीच चल रहे भंडारे से प्रसाद लेकर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में एक मोड़ पर उसकी बाइक आम के पेड़ से टकरा गई, जिससे वह घायल होकर मौके पर गिर गया। रात भर वह मौके पर तड़पता रहा। शनिवार की अल सुबह जैसे ही गांव के लोग टहलने के लिए रजबहे की ओर गए तो उन्होंने युवक का शव देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मृतक के भाई जयपाल ने थाने में तहरीर दी है जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण किया है। युवक की मौत पेड़ से बाइक टकराने के कारण हुई है। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें