फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डिस्ट्रिक्ट बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष का बेटा व एडीजीसी का भतीजा सकुशल लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

10 मई को घर से बिना बताए गए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष का बेटा और एक एडीजीसी का भतीजा शनिवार को सकुशल वापस आ गए। दोनों घूमने के लिए गोवा चले गए थे।
उल्लेखनीय है कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार लोधी निवासी आदर्श नगर का बेटा होरांजनेय (17 वर्ष) और एडीजीसी नीलकमल कुलश्रेष्ठ का भतीजा वासू उर्फ रतन कुलश्रेष्ठ (17 वर्ष) पुत्र आदर्श मोहन सक्सेना निवासी साकेत कॉलोनी शहर के बागला इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं। होरांजनेय व वासू उर्फ रतन कुलश्रेष्ठ 10 मई मंगलवार की सुबह घर से सुबह करीब सात बजे बागला इंटर कॉलेज पढ़ने के लिए आए थे, लेकिन दोपहर तक जब वह घर नहीं लौटे तो दोनों के परिजनों को चिंता हुई और उनकी तलाश में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर दोनों छात्रों की तलाश शुरू कर दी है। दोनों छात्रों की पुलिस ने तलाश शुरू की। सर्विलांस टीम की मदद से दोनों छात्रों के बारे में पुलिस को जानकारी हुई। दोनों छात्र सैर-सपाटे के लिए गोवा पहुुंच गए थे। पुलिस ने गोवा पुलिस से संपर्क किया। दोनों छात्र रुपये खत्म होने पर वापस लौट आए तो शनिवार को पुलिस ने उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी गौरव सक्सेना ने बताया कि दोनों छात्रों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वह दोनों घूमने के लिए गोवा चले गए थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें