न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रोटरी क्लब के बैनर तले आरडी कन्या महाविद्यालय में 31 जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल वितरित की गईं। मुख्य अतिथि सदर विधायक अंजुला माहौर और नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा थे। सासनी में भी एसबीएस यूनियन पब्लिक स्कूल में रोटरी क्लब ने 10 जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल वितरित कीं।
शहर के आरडी कॉलेज में आयोजित समारोह में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि मनुष्य को हर कदम पर दूसरे के सहयोग की जरूरत पड़ती है। चाहे यह बात जीवन की कठिनाइयों की हो या चाहे किसी परीक्षा की। अगर कोई हमें हर दम आगे बढ़ते रहने की हिम्मत दे तो कठिन से कठिन सफर भी आसान लगने लगता है। इसी तरह आज के प्रतिस्पर्धा के इस युग में छात्राओं को भी समय समय पर प्रेरणा व निरंतर डटे रहने के धैर्य की आवश्यकता होती है।
इस मौके पर रोटरी क्लब के श्रीकृष्ण अरोड़ा, पराग गर्ग के अलावा कॉलेज की प्राचार्या इंदु वार्ष्णेय प्रकाश अरोड़ा, मनोज अग्रवाल (राया वाले), सतीशचंद्र गोयल, राजकुमार खेतान, अशोक अग्रवाल (जीके कोटेज), अशोक अग्रवाल आदि मौजूद थे। रोटरी क्लब के बैनर तले कन्याश्री योजना के तहत शुक्रवार को 10 जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।
एसबीएस यूनियन पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक अंजुला माहौर व भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने मां सरस्वती के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर विकास सिंह, निर्देश,वार्ष्णेय, विपुल लुहाड़िया, अबुंज जैन, यश लुहाड़िया, विमल वार्ष्णेय, विकास अग्रवाल, उत्तम वार्ष्णेय, प्रभात वार्ष्णेय, आकाश, निशांत, देवेश, आशीष आदि रोटरी क्लब के सदस्य मौजूद थे। संवाद