फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दाखिल-खारिज में हो रहीं अनियमितताओं को लेकर सीएम से मिला भारतीय किसान संघ का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
हाथरस : मुख्यमंत्री से मुलाकात करते उप्र कृषक समृद्घि आयोग के सदस्य रिषी जैसवाल। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और कई बिंदुओं के साथ दाखिल-खारिज के संबंध में पूरे प्रदेश में हो रहीं अनियमितताएं पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में उप्र कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ऋषि कुमार भी शामिल रहे।
ऋषि कुमार जैसवाल ने कहा कि सीएम से चर्चा में खरीददारों द्वारा स्टांप सहित बड़ी धनराशि राजस्व विभाग को देने के उपरांत दाखिल खारिज के लिए शोषण की शिकायतें, राजस्व विभाग में लोगों को चक्कर कटवाकर परेशान करने, न्याय में विलंब होने से नुकसान, प्रदेश में लाखों मुकदमे न्यायालय में लंबित होने को लेकर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए सीएम ने राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत दाखिल-खारिज के लिए आदेश जारी किया है, जिसमें राजस्व परिषद ने गाइडलाइन जारी की है कि उपनिबंधक विभाग को राजस्व विभाग के सॉफ्टवेयर से कनेक्ट करते हुए रजिस्ट्री विभाग द्वारा बैनामा करते ही ऑनलाइन दाखिल-खारिज नामांतरण किया जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के इस आदेश से निश्चित रूप से लाखों किसानों को व खरीदारों को काफी लाभ प्राप्त होगा तथा उत्तर प्रदेश में न्यायालयों पर मुकदमों का दबाव भी कम होगा।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों को जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए अधिक समय मिलेगा। उन्होंने बताया कि राजस्व परिषद के आयुक्त ने भी सभी डीएम को निर्देश दिए हैं कि लंबित दाखिल-खारिज समय सीमा के अंतर्गत नामांतरण किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में मोहन सिंह चाहर अध्यक्ष बृज भारतीय किसान संघ, जिला उपाध्यक्ष अरुणेश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें