फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस ः किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को सात सूत्री मांगों को लेकर जिला अधिकारी के नाम एसडीएम सिकंदराराऊ देव सिंह चौहान को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की समस्याओं का तत्काल निदान करने की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि स्थानीय मंडी समिति में जो फसल नीलामी चबूतरा है उसको व्यापारियों ने घेर रखा है।
इससे किसानों को परेशानी होती है इसे खाली कराए जाएं। यूरिया खाद की कालाबाजारी को रोका जाए। बिजली बकायेदारों के गांव में कनेक्शन सरकार के आदेश के बिना नहीं काटे जाएं। किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ किया जाए। किसानों को बिजली बिल में 50 फीसदी की छूट दी जाए। आवारा गोवंश को गोशाला में भिजवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी नलकूपों पर मीटर लगाया जाए। ज्ञापन देेने वालों में राकेश कुमार, चंद्रपाल सिंह, अमरपाल, नीलेश यादव, पिंटू यादव, उदय कुमार, सचिन कुमार अग्निहोत्री, हरिमोहन यादव दीपू, संतोष कुमार यादव, विनोद कुमार, धीरज कुमार, जगमोहन कुमार, कृष्णा, आकाश आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें