संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी ने सोमवार को क्षेत्र के ग्राम अल्हैपुर, चुर्सेन, सूजिया, कोका, ककोड़ी में जनसंपर्क कर लोगों से वर्तमान हालात पर चर्चा की। उन्होंने लोगों से समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने की अपील। सोलंकी ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनमानस त्रस्त है। महंगाई चरम पर है।
किसानों की फसल छुट्टा जानवरों से बर्बाद हो रही है। दवाई, खाद, बीज व बिजली के दाम आसमान छू रहे हैं। सोलंकी ने कहा कि जनता ने भाजपा सरकार को उखाड़कर 2022 में सपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। भाजपा के लोग सरकारी पैसे का दुरुपयोग अपनी रैलियों में कर रहे हैं।
सरकारी कार्यक्रम के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा अपनी रैलियों में खर्च कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख ठाकुर डंबर सिंह, वरिष्ठ सपा नेता हरवीर सिंह तोमर, बंटी, इमरान खान, मुसीर खान, सद्दाम खान, इस्माइल, राजुद्दीन, गौरी शंकर बघेल, रिंकू यादव, हामिद खान, जुनैद खान, राहुल शर्मा पहलवान, सारिक मेव आदि थे।