फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सड़क किनारे की दीवारें तोड़कर निकलवाई खराब ईंटें

विज्ञापन
भूतेश्वर कॉलोनी सड़क से उठती दोयम दर्जे की ईंटें। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नगर के भूतेश्वर कॉलोनी में हो रहे निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने मामले में संज्ञान लिया है। बृहस्पतिवार को पालिका जेई ने मौके पर पहुंचकर सड़क के दोनों किनारे बनी दीवारों को तुड़वाकर खराब ईंटे निकलवाईं। उन्होंने बाकी ईंटों को भी वहां से हटवा दिया।
बता दें कि भूतेश्वर कॉलोनी में पालिका लाखों की लागत से सड़क व नाला आदि का निर्माण करा रहा है। ठेकेदार इन निर्माण कार्यों में दोयम दर्जे की सामग्री इस्तेमाल कर रहा था। सभासद शमी अख्तर ने इसकी शिकायत पालिका जेई से की थी लेकिन, उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने सड़क किनारे की दीवारों में से सभी खराब ईंटे निकलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद शमी अख्तर ने कहा कि दोयम दर्जे की सामग्री इस्तेमाल करने के बावजूद नगर पालिका के अधिकांश ठेके इसी ठेकेदार को मिल रहे हैं। उन्होंने ठेकेदार द्वारा कराए गए सभी कार्यों की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें