संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
प्रदेश की जनता आज पूरी तरह मोदी और योगी के साथ है। योगी के सुशासन की वजह से पिछले सरकारों के दिन अब लद चुके हैं। पिछड़े वर्ग की 50 फीसदी आबादी ने आज भाजपा को सातवें आसमान पर बिठा दिया है। उनकी बदौलत प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने मंगलवार को नगर के साई आनंद बल्लभ इंटर कॉलेज में आयोजित भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में कही।
इस दौरान एसपी सिंह बघेल का कचौरा के दवा व्यवसायी मुकेश, देवेंद्र राघव ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। पिछड़े वर्ग की तरफ से आयोजकों ने माला पहनाकर दोनों मंत्रियों का स्वागत किया। बघेल ने कहा कि भाजपा ने सबसे ज्यादा काम पिछड़ो का किया है। प्रधानमंत्री ने पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया। स्टैंडिंग कमेटी का गठन किया।
आज पिछड़ों को आरक्षण के साथ बहुत सारी सुविधाएं मिल रही हैं। क्या किसी सरकार ने ऐसा किया? बघेल ने कहा कि पिछड़े सविता समाज नहीं होते तो लोग बाबा बन जाते, प्रजापति नहीं होते तो देसी फ्रिज से लोग वंचित हो जाते, बघेल समाज न होता तो जाड़ों में कंबल नहीं मिलते, विश्वकर्मा नहीं होते तो लकड़ी मशीन का काम कौन करता? लोहार न होते तो लोहे के औजार कैसे बनते?
बघेल ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि कन्नौज में सपा का इत्र लांच करने वाले के पास अरबों रुपये नकद, सोना व चांदी कहां से आया? यह हम सब की गाढ़ी कमाई है जो बेईमानी करके इकट्ठा की गई थी। युवाओं से कहा कि अब सीधे परीक्षा पास कर नौकरी पा रहे हैं। बघेल ने पिछड़ों से आह्वान किया कि उनका केवल एक ही सहारा है वो है प्रदेश में भाजपा सरकार। लोगों को सपा सरकार में हुए दंगे, लूटपाट, अपहरण, माफिया राज को नहीं भूलना चाहिए।
पिछड़ों के लिए योगी सरकार ने किए हैं काफी : उदयभान सिंह
प्रदेश मंत्री उदयभान सिंह ने कहा कि प्रदेश आज उन्नति के जिस शिखर की तरफ बढ़ चला है जनता उसे क्या रोकना चाहेगी? योगी सरकार ने पिछड़ों के लिए काफी काम किए हैं। विधायक वीरेंद्र सिंह राना नेकहा कि पिछड़ा वर्ग पूरी तरह से भाजपा के साथ रहा है तथा रहेगा। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग रूपेंद्र भरत राजपूत, विधायक हाथरस हरीशंकर माहौर, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने संबोधित किया।
मौके पर मधू बघेल, जिला पंचायत सदस्य शीला देवी, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, सुरेश प्रताप गांधी, उदय पुंढ़ीर, रेशमपाल सिंह, अजय प्रताप सिंह, लक्ष्मण सिंह लोधी, टूल सिंह राजपूत, रमेश सिंह लोधी, मोहित बघेल, विष्णु, रामवीर सिंह, बनी सिंह, शिव सिंह राजपूत, रूम सिंह प्रधान, मानपाल सिंह प्रधान, होडिल सिंह, केपी लोधी, महीपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह सेंगर, दीन दयाल चौहान, पंकज गुप्ता, कुंवर नितिन पुढ़ीर, नीरज वैश्य, राम निवास लोधी, रामवीर सिंह भैयाजी, लोकश जादौन, सोमेश यादव, मुकुल गुप्ता, रंजीत पौरुष, सुनील पांडेय, आरती त्रिवेदी, शशी बाला वार्ष्णेय जयपाल सिंह चौहान, सुशीला चौहान, राधा गुप्ता, मीरा माहेश्वरी, कमलेश शर्मा, गौरव सिसोदिया, तेजवीर सिंह सिसोदिया, भूपेंद्र चौहान, शैलू यादव, सोनू चौहान, पंकज पचौरी आदि थे।