फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तीन गर्भवती माताओं की हुई गोद भराई, दो बच्चों को कराया अन्नप्राशन

विज्ञापन
ब्लॉक के सभागार में मौजूद अतिथि एवं गोदभराई एवं अन्नप्राशन करते मुख्य विकास अधिकारी। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में बुधवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र ने किया। कार्यक्रम में सीडीओ ने तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में सीडीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाई गई स्टॉल का निरीक्षण कर पुष्टाहार से बनाए गए विभिन्न व्यंजनों का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को पहले से अधिक भोजन करना चाहिए और समय समय पर टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए, ताकि गर्भ में पल रहा बच्चा स्वस्थ पैदा हो।
विज्ञापन

शिशु के जन्म के बाद बच्चे को पहले माता का ही दूध पिलाना चाहिए। इस दौरान सीडीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे कार्य की प्रशंसा की। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी चतुर सिंह ने स्तनपान से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव में टीकाकरण के लिए सभी गर्भवती माताओं एवं उनके परिवार को जागरूक करे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ धीरेंद्र उपाध्याय और संचालन महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूम में मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी चतुर सिंह, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी एसपी सिंह के अलावा मुख्य सेविका ऊषा रानी, नेहा पाठक, पुष्पेंद्र सिंह, आंगनबाड़ी सुमन शर्मा, पुष्पा रानी निर्मेश, नीरज एवं कमलेश थे। आंगनबाड़ी प्रेमलता, रेनू रावत एवं मालती ने पोषण गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें