फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अग्निकांड रोकने के लिए किया जागरुकता

विज्ञापन
हाथरस : अग्निशमन सप्ताह के दौरान आग बुझाने का तरीका बताते दमकल कर्मी। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों पर अग्निकांड रोकने के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया।
अग्रवाल ऑटोमोबाइल्स, आरआर फिलिंग स्टेशन, परिजात आटोमोबाइल्स, गिर्राज फिलिंग स्टेशन, रिलायंस पेट्रोल पंप, निर्मल भारत गैस, अनायशा भारत गैस आदि पर अग्निसुरक्षा प्रचार-प्रसार के लिए पूर्वाभ्यास किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि निर्धारित संख्या में सूखे बालू से भरी बाल्टियां उपलब्ध रखें। गाड़ियों का इंजन बंद करवाने के पश्चात ही पेट्रोल व डीजल भरें, टैंकर से भूगित टैंक में पेट्रोल और डीजल भरने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि उचित अर्थिंग कर ली गई है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने पर बिजली की आपूर्ति बंद कर दें। आग लगने की सूचना तत्काल निकटतम फायर स्टेशन अथवा पुलिस स्टेशन को दें। आग बुझाने के लिए निर्धारित फायर एक्सटिंग्यूशर अथवा बालू का प्रयोग करें। एक महीने में कम से कम एक फायर ड्रिल करें। एलपीजी के जिस सिलिंडर में आग लगी हो, उस सिलिंडर को गोदाम से बाहर निकालने का प्रयास करें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें