फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शोभायात्रा से भगवामय हुआ शहर, गूंजे जयकारे

विज्ञापन
हाथरस : विश्व हिंदू महासंघ की शोभायात्रा में शामिल पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ के बैनर तले रविवार को 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शहर के घास मंडी स्थित जिला कार्यालय पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का सम्मान हुआ। अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष भिखारीदास प्रजापति, विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकेश प्रजापति, शरद प्रजापति के अलावा जिले के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी शामिल हुए। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर भिखारीदास प्रजापति ने विश्व हिंदू महासंघ के स्थापना प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्व में एक हिंदू महासंघ ही ऐसा संगठन है, जो विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त है। उन्होंने एकजुटता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा शहर के घास मंडी स्थित अपना वाले नौहरा से शुरू होकर शहर के बुर्जवाला कुआं, घंटाघर, बैनीगंज, रामलीला मैदान, गुड़िहाई बाजार, सराफा चौक, मोती बाजार आदि मुख्य बाजारों से होते हुए जिला कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। इस मौके पर मनोज द्विवेदी, शालिनी पाठक, रोमी अग्रवाल, प्रेम सिंह यादव एड, मंडल पांडेय, प्रशांत शर्मा आदि थे। इससे पूर्व कवियों ने धार्मिक काव्य पाठ किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें