फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जागरूकता से रोक सकते हैं दुर्घटनाओं को

विज्ञापन
हाथरस : सड़क सुरक्षा माह के तहत टोल प्लाजा पर वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगातीं एआरटीओ। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को संभागीय परिवहन अधिकारियों की मौजूदगी में बरौस टोल प्लाजा पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। टोल प्लाजा के कर्मियों को यातायात माह से संबंधित पंफलेट का वितरण किया। पंफलेट को टोल पर स्थापित किया जाएगा।
इस मौके पर एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह ने टोल प्लाजा का निरीक्षण किया। उसके बाद गोष्ठी के जरिये यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आमजन की जागरूकता से ही दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सकता है। इसी के तहत सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन स्वामियों से कहा कि वाहन के संचालन में जल्दबाजी न करें। आरआई संतोष कुमार ने कहा कि टोल प्लाजा लोगों को जागरूक करने का सही माध्यम है। यदि कर्मियों को कोई नियमों का उल्लंघन करता नजर आए तो उसे तत्काल समझाएं। इस मौके पर रामसेवक सारस्वत, दीपक, पवन कुमार, गौरव सिंह, सुनील सिंह, संदीप बिजेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें