फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : घेर में लगी आग, दो मवेशी जिंदा जले, युवक बाल-बाल बचा

विज्ञापन
हाथरस : गांव नगला मनी में एक घेर में लगी आग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

इगलास रोड स्थित गांव नगला मनी में सोमवार-मंगलवार की रात को अचानक छप्पर में आग लग गई। वहां पर सो रहा युवक आग को देख बाहर भागा। वहां बंधे दो मवेशी आग में जिंदा जल गए। आग की लपटों को देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे काफी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला मनी निवासी बख्शी बघेल का घेर गांव के बाहर रजबहे के निकट है। वहां उसके मवेशी बंधते हैं। सोमवार-मंगलवार की रात को घेर में मवेशी बंधे हुए थे। मवेशियों के पास उनका बेटा चंद्रमोहन सो रहा था। देर रात को अचानक घेर में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग चंद्रमोहन की रजाई तक पहुंच गई। इसे देखकर वह घबरा गया और वहां से निकलकर बाहर की ओर भागा। घेर से आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आग से घेर में बंधी एक भैंस और एक पड़िया जिंदा जल गई। लोगों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें