फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गर्मी शुरू होते ही बढ़ने लगे टाइफाइड के मरीज

विज्ञापन
हाथरस : बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़़। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ जिले में टाइफाइड के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल व निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। चिकित्सक दूषित पानी व गलत खान-पान को इसका कारण बता रहे हैं। लोगों को खान-पान में विशेष सफाई का ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।
चिकित्सकों का कहना है कि टाइफाइड एक वैक्टरिया जनित बीमारी है। यह आतों पर असर करती है। गर्मी में टाइफाइड की वजह दूषित पेय पदार्थ का सेवन है। सड़क किनारे बिकने वाले जूस, गन्ने का रस आदि में डाली जाने वाली बर्फ भी इसकी वजह होती है। इस बर्फ के सेवन से टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसके अलावा गर्मियों में भोजन जल्दी खराब होता है।
विज्ञापन

ऐसे में बासी भोजन करने से भी टाइफाइड हो सकता है। ताजा भोजन करें। शीतल पेय पदार्थों का सेवन करते हुए सफाई का विशेष ध्यान रखें। जितन हो घर की बनी चीजें ही खाएं। टाइफाइड का बुखार एक सप्ताह तक आता है। मरीज को बुखार आने के साथ ही पेट दर्द, भूख नहीं लगना, सिर दर्द होना, शरीर के कई हिस्सों में दर्द और दस्त आदि की शिकायत होती है। संवाद
विज्ञापन

गर्मी में इन बातों का रखें ख्याल
-खाने से पहले हाथ जरूर धोएं।
-खाने को हमेशा ढककर रखना चाहिए।
-दरवाजे के हैंडल, टीवी का रिमोर्ट, मोबाइल फोन को साफ रखें।
-मरीज के कपड़े व बिस्तर की चादर रोज बदलें।
-बच्चों को टाइफाइड के मरीज से दूर रहना चाहिए।
-हल्का खाना खाना चाहिए, बाजार के नाश्ता व खान-पान से बचना चाहिए।
-पर्याप्त पानी व ताजा फलों से तैयार जूस का सेवन करें।
-उबले हुए चावल और आलू खाएं। इन्हें पचाना आसान होता है।
-हाई फाइबर, मसालेदार और तली-भुनी चीजों को खाने से परहेज करें।
गर्मी में पानी ज्यादा पीते रहें। सिर को ढंक कर निकलें। बाजार की चीजों का सेवन न करें। बाजार में बिकने वाले कटे हुए फल न खाएं। खाद्य सामग्री बेचने वाले अपने आसपास व्यक्तिगत तौर पर सफाई का विशेष ध्यान रखें। गर्मी में पेट से संबधित है बीमारी होती हैं। घबराएं नहीं, ओआरएस का घोल, खिचड़ी, केला और दही का सेवन गर्मी में काफी फायदेमंद होता है। बर्फ का ज्यादा का इस्तेमाल न करें। साफ पानी की बर्फ का ही प्रयोग करें।
- डॉ. अनिल सागर, वशिष्ठ, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें