फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बेवजह घूम रहे युवकों व शोहदों को एंटी रोमियो टीम ने दी हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मिशन-शक्ति अभियान के तहत शनिवार को एसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में सभी थानों मे गठित एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों, मंदिर व भीड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बालिकाओं व महिलाओं को महिला सुरक्षा संबंधी उपायों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरा टीम ने बेवजह घूम रहे युवकों व शोहदों से पूछताछ कर चेतावनी दी।
विज्ञापन

टीम ने महिलाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूज नंबर के बारे में बताया। टीम के सदस्यों ने छात्राओं को बताया कि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर संबंधित थाना, एंटी रोमियो टीम व उत्तर प्रदेश पुलिस के नंबरों पर बेझिझक कॉल करें। पुलिस आपकी मदद करने को तत्पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें