संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
रोटरी क्लब ऑफ हाथरस हेरिटेज के बैनर तले बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में रोटरी सिंगिंग सुपर स्टार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य संजीत सोनी, प्रशासक कमल शर्मा, क्लब के पूर्व मंडलाध्यक्ष डा. एसके राजू और अरुण जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने आगामी समय मेें गीत-संगीत में प्रतिभावान बच्चों को प्रदेश स्तर का मंच उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया। वरिष्ठ वर्ग में प्रेमरघु आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के अनिरुद्ध प्रताप सिंह विजेता और उपविजेता तनु शर्मा रहीं।
युवा वर्ग में विजेता बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल की पाखी दीक्षित, उपविजेता आरसी गर्ल्स इंटर कॉलेज की अवनी रहीं। सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज की जोयेस मसीह को सांत्वना पुरस्कार मिला। कनिष्ठ वर्ग में केंद्रीय विद्यालय की जाग्रति सिंह विजेता, दून पब्लिक स्कूल की घृति राना उपविजेता रहीं। वहीं सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज की अलायना रोज जोसेफ को सांत्वना पुरस्कार मिला।
निर्णायक मंडल में पूर्व प्राचार्या डॉ. मीता कौशल, डॉ. दीपा शर्मा व डॉ. विनोद सक्सेना शामिल थे। संचालन अरुण जैन ने किया। इस मौकेे पर आरके राजू, आरपी अग्रवाल, अमित अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. अनुराग उपाध्याय, राजीव अग्रवाल, राहुल, मुकुल आदि मौजूद थे।