फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मंडी की दुकानों में हो रहा पशुपालन, तीन के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मंडी समिति की दुकानों में कई आढ़तिया कारोबार की जगह पशुपालन कर रहे हैं। दुकानों में स्थायी रुप से निवास कर रहे हैं। जांच-पड़ताल के बाद सोमवार को मंडी सचिव ने तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित करने के साथ दुकानों को खत्म कर दिया है। मंडी प्रशासन की ऐसे लोगों पर अब पैनी नजर है। जल्द और पर कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि रविवार को मंडी समिति में एसडीएम सदर की मौजूदगी में एक दुकान को खाली कराया गया था। उस पर करोड़ों रुपये का बकाया था। सोमवार को एसडीएम सदर के निर्देश पर मंडी समिति की तीन दुकानों पर पशु पालन कर कार्य कर तीन दुकानदारों के लाइसेंस को निलंबित कर दिया। तीन दुकानों को खत्म कर दिया। इन दुकानदारों पर करीब दो लाख रुपये का बकाया भी है। मंडी प्रशासन ऐसे दुकानदारों की फेहरिस्त तैयार की गई है। धीरे-धीरे इन पर शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि श्याम लाल छदामी लाल, दिलीप फ्रूट कंपनी, नीलेश कुमार आदि दुकानों में पशु पालन किया जा रहा है। यह लोग दुकानों में निवास कर रहे थे। इनके लाइसेंस निलंबित करते हुए दुकान का आवंटन खत्म कर दिया गया है। इन तीनों दुकानदारों पर करीब दो लाख रुपये का बकाया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें