फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता घर-घर खोज रहीं सर्दी-जुकाम, बुखार के रोगी

विज्ञापन
हाथरस: घर-घर जाकर सर्वे करतीं आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना व स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सर्वे कराया जा रहा है, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी कर रही हैं। साथ ही उन्हें घर में रहने की सलाह भी दे रही हैं।
जिलेभर में पल्स पोलियो अभियान के माइक्रो प्लान की तर्ज पर कोविड-19 के अंतर्गत सघन सर्वे चल रहा है, जिसमें बाल विकास परियोजना से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग की एएनएम और आशा कार्यकर्ता लोगों के स्वास्थ्य के ब्योरे की जानकारी ले रही हैं। सर्वे के दौरान तापमान की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के एक एक सदस्य के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उन्हें लॉकडाउन व सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत गांव पिलखुनियां में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता देवी, सहायिका ओमवती देवी और आशा ओमवती ने गांव का भ्रमण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें