न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
वाकर से टहल रही मेंडू निवासी महिला गिरकर घायल हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके परिवार के लोग वृद्धा के शव को लेकर अपने गांव चले गए।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू निवासी 70 वर्षीय मिथलेश पत्नी इंद्रमोहन बुधवार की सुबह घर में ही वाकर की मदद से चल रहीं थी। इस बीच वह अचानक से गिर गई, जिससे वृद्धा बुरी तरह से घायल होकर बेहोश हो गईं। यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए और आनन-फानन वृद्धा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर अपने गांव चले गए। संवाद