फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सराफ की दुकान में चोरी का प्रयास, जगार होने पर भागे बदमाश

विज्ञापन
हाथरस: शहर के नयागंज सब्जी मंडी बाजार में ज्वैलर्स की दुकान का चोरों द्वारा तोड़ा गया ताला। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के नयागंज सब्जी मंडी में एक ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़ रहे बदमाश पर ज्वैलर्स ने शीशी फेंक दी। इस पर बदमाश वहां से भाग गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
नयागंज सब्जी मंडी चौराहा के पास विशाल अग्रवाल की विशाल ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। यहां पर मंगलवार बुधवार की रात को कुछ चोरों ने ताला तोड़ दिया हैं। इतने में ही वहां पर विशाल आ गए। उन्होंने देखा कि दो बदमाश दुकान का ताला तोड़ रहे हैं और एक उनकी रखवाली कर रहा है। यह देखकर उन्होंने शोर मचा दिया, जिसके बाद जगार हो गई। यह देखकर बदमाश दुकान का ताला तोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर तत्काल चौकी इंचार्ज चामड़ गेट व मेंडू गेट भी मय पुलिस फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गए। यहां पर दुकान के मालिक विशाल अग्रवाल एवं सोनू अग्रवाल मिले, जिन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने मकान की छत पर खडे थे तो तो उन्होंने तीन लोगों को दुकान का ताल तोड़ते हुए देखा। एक अन्य व्यक्ति रोड पर खड़े होकर निगरानी कर रहा था। दुकान का ताला तोड़ते देख उन्होंने ऊपर से शीशी फेंककर मारी, जिससे बदमाश वहां से भाग गए। इससे पहले भी उनकी दुकान में चोरी करने की कोशिश की जा चुकी है। दुकान में किसी भी प्रकार की माल हानि नहीं हुई हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें