फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सभी पार्टियों ने अपने फायदे के लिए किया आंबेडकर के नाम का उपयोग

विज्ञापन
कचौरा के आंबेडकर पार्क की दुर्दशा देखने पहुंचे महेंद्र सोलंकी। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

संविधान शिल्पी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का नाम तो सभी अपने फायदे के लिए करते हैं। लेकिन, उनकी विरासत को कोई सहेजना नहीं चाहते। उनके स्मारक, पार्क व प्रतिमा की देखभाल कोई नहीं कर रहा है। कचौरा स्थित आंबेडकर पार्क इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।
उक्त बातें सपा नेता सोलंकी ने वार्ता के दौरान आंबेडकर पार्क की दुर्गति पर कही। सोलंकी ने कहा कि सपा की सरकार बनते ही पार्क का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। सोलंकी ने कहा कि कचौरा का आंबेडकर पार्क आज प्रशासन की लापरवाही के चलते दुर्दशा का शिकार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा साहब के नाम से बसपा व भाजपा वोट बटोरने के काम लगी रहती है लेकिन उनके स्थानों की कोई परवाह नहीं करता है। यह महापुरुष का अपमान है। मौके पर राजेश कुमार, कंचन सिंह, भीकम सिंह नेताजी, किसान मजदूर जिला संगठन अध्यक्ष निशांत चौहान, जितेंद्र पचौरी, रिंकू यादव, दिनेश राघव, रोहताश्व यादव, सारिक मेव, राहल शर्मा पहलवान आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें