बस संचालन में परिवर्तन की तैयारी अंतिम चरण में है। इसके लिए संबंधित डिपो हाथरस, अलीगढ़ और आगरा को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद आगरा आने-जाने वाले यात्रियों को नए बस स्टैंड की जानकारी दी जाएगी।
फाउंड्रीनगर डिपो से चलती हैं सिटी बसें
यात्रियों के लिए यह एक सुविधा की बात है कि जिस बस स्टैंड पर हाथरस व अलीगढ़ की बसों को रोका जाएगा, वहीं से पूरे आगरा के लिए सिटी बसों का संचालन किया जाता है। ऐसे में यात्री को सिर्फ बस से उतर कर सिटी बस में सवार होना होगा।
बनेगा नया किराया चार्ट
इस परिवर्तन के बाद अब नया किराया चार्ट तैयार किया जा रहा है। इसके अंतर्गत हाथरस व अलीगढ़ से आगरा जाने वाली बसों का किराया कम होगा। माना जा रहा कि किराया करीब 20 से 25 रुपये तक कम हो सकता है। इससे पहले अलीगढ़ में भी आगरा व हाथरस की बसों का संचालन सूत मिल बस स्टैंड से करने पर बाईपास तक का किराया लेने की व्यवस्था की गई थी।