फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मंदिरों का भ्रमण कर एसपी ने जाना महिला सुरक्षा का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने मंदिरों के आसपास सुरक्षा का जायजा लिया। शहर के मंदिरों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस बल का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।
शनिवार को चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षार्थ चलाए जा रहे मिशन शक्ति के अंतर्गत एसपी विनीत जायसवाल ने नगर क्षेत्र स्थित मंदिरों का भ्रमण कर सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस बल से मुलाकात की। उनके साथ प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सदर रवींद्र कुमार, पीआरओ पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी ने ड्यूटी पर लगे पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्रों के मौके पर देवस्थलों एवं मंदिरों में अत्यधिक भीड़ होती है। कोई भी अप्रिय घटना न हो पाए, इसलिए अपनी ड्यूटी का निर्वहन सतर्कता के साथ करें और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें। कोई भी समस्या आने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं।
उन्होंने बालिकाओं और महिलाओं से बात कर महिला सुरक्षा संबंधी उपायों के बारे में जागरुक किया। उन्हें जनपद में गठित ‘एंटी रोमियो स्क्वायड’ के बारे में जानकारी दी। सभी थाना क्षेत्रों में सादे वस्त्रों में एंटी रोमियो स्क्वायड सक्रिय हैं, जो सार्वजनिक स्थलों स्कूल, कॉलेज व कोचिंग संस्थान, मंदिर के आसपास व ऐसे स्थान, जहां महिलाओं एवं बालिकाओं का अधिकतर आवागमन होता है, उनको भौतिक रूप से चिन्हित कर शोहदों और मनचलों के द्वारा ईवी टेस्टिंग आदि आपत्तिजनक हरकतों को रोकने के उद्देश्य से सघन चेकिंग कर लोगों से पूछताछ की किए जाने की जानकारी दी।
हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
महिलाओं और बालिकाओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधी सेवाएं जैसे डायल 112, नंबर और वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी कॉप एप, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं और जनता के लोगों को सभी सुरक्षा संबंधी सेवाएं और आवेदन आदि के बारे में विस्तार में जानकारी देकर जागरुक किया गया। संवाद
विज्ञापन

कम्युनिटी पुलिसिंग का दिया संदेश
भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा आम जनता से संवाद कर जनता में पुलिस के प्रति विश्वास का भाव उत्पन्न करते हुए मित्र पुलिस (कम्युनिटी पुलिसिंग) का संदेश दिया गया, जिससे आम जन अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए पुलिस से सहज रूप से बिना किसी भय अथवा डर के अपनी समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज करा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें