न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी ग्राम प्रधान राजपाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि वह शाम को अपने घर पर बैठे हुए थे। उसी समय गांव की एक महिला सहित अन्य नामजद वहां आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने उनकी पत्नी, भांजे व बच्चों को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणों को देखकर नामजद आरोपियों के साथ आए कुछ अज्ञात बाइक सवार युवक अपनी बाइकों को मौके पर छोड़कर भाग जाने में सफल रहे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और अज्ञात आरोपियों द्वारा छोड़ी गई बाइकों को लेकर कोतवाली पर आ गई।। इस मामले को लेकर कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुट गई। संवाद