फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एसडीओ व जेई के निलंबन के बाद अब एई मीटर का भी हुआ तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सासनी की पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमारी के पति भाजपा नेता अर्जुन सिंह के मशरूम प्लांट पर बिजली चोरी के मामले में एसडीओ व जेई को निलंबित करने के बाद अब एई मीटर का भी तबादला कर दिया गया है। मामले में कुछ अन्य अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है। निगम स्तर से अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
सासानी के गांव बिलखौरा स्थित मशरूम प्लांट में फिरोजाबाद व आगरा की विजिलेंस ने छापामार कार्रवाई की थी। यहां 41 किलोवाट की चोरी पकड़ी थी। प्लांट भाजपा नेता अर्जुन सिंह का है। मामले में विद्युत महकमे के कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर एसडीओ सासनी आशुतोष वर्मा व जेई प्रमोद कुमार को निलंबित किया गया था। कई कर्मियों की संविदा समाप्त की गई थी। बिजली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एक्सईएन खानचंद्र का हाथरस से कायमगंज के लिए तबादला किया था और जेई मीटर ललतेश यादव का झांसी तबादला कर दिया गया। अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह का कहना है कि अब एई मीटर सत्यप्रिय हंस का तबादला महोबा के लिए कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें