फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कार्यालय का निरीक्षण कर कर्मचारियों के कार्य की ली जानकारी

विज्ञापन
हाथरस : पुलिस कार्यालय का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नवागत पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य ने रविवार को पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कार्यालय स्थित प्रधान लिपिक कार्यालय, आंकिक शाखा, लोक शिकायत प्रकोष्ठ, रिकार्ड रूम, पत्रावली शाखा, डीसीआरबी शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ शाखा, रिट सेल, पेशी कार्यालय पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पेशी कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक, गोपनीय कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक आदि शाखाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान शाखाओं के अभिलेखों के रखरखाव को जांचा। साफ-सफाई रखने व राजकीय कार्य समय से पूरा करने के निर्देश संबंधित को दिए। शाखाओं में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारियों से वार्ता कर उनके कार्यों की जानकारी ली। सभी अधिकारी/कर्मचारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित होकर पूर्ण मनोयोग से कार्य करने और कार्यालय रिकॉर्ड को अद्यावधिक रखने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी व कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और संबंधित को उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार, क्षेत्राधिकारी कार्यालय/यातायात शैलेंद्र कुमार वाजपेयी, क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ. आनंद कुमार, प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव, समस्त शाखा प्रभारी व शाखाओं में नियुक्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें