हाथरस : सड़क दुर्घटना में मृत सौरभ का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अनूपशहर में सड़क दुर्घटना में मृत व्यापारी की मौत के बाद अब उसके बेटे की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। तीन दिन के अंदर पिता के बाद बेटे की मौत से मंडी समिति में मातम पसरा रहा। उल्लेखनीय है कि तीन अप्रैल को मंडी निवासी अनु लाला अपने बेटे सौरव वार्ष्णेय के साथ कार में सवार हो बेटी की शादी का कार्ड देने के लिए चंदौसी अपनी बहन के यहां जा रहे थे।
अनूपशहर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। जिससे पिता-पुत्र बुरी तरह से घायल हो गए थे। इनको अलीगढ़ वरुण ट्रॉमा सेंटर में लाया गया, वहां अनुलाला को मृत घोषित कर दिया गया और उनके पुत्र सौरव वार्ष्णेय को गंभीर हालत में हायर सेंटर ले गए। जहां पर सौरव की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृत सौरव के शव को यहां लाया गया तो कोहराम मच गया। संवाद