फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सौंदर्यीकरण के बाद होगा नये हाथरस का निर्माण

विज्ञापन
हाथरस : मथुरा रोड पर नगर पालिका के सौंदर्यीकरण के कार्यों का निरीक्षण करते एसडीएम सदर व पालिकाध्य - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा कराए जा रहे सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्य का पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व एसडीएम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य को गुुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
इस दौरान श्याम सरोवर पर बनाए जा रहे पार्क, मधुगढ़ी चुंगी पर बनाए जा रहा रैन बसेरा, सीवेज फार्म पर बनाए जा रहे मार्केट, आगरा रोड पर भगत सिंह पार्क का निरीक्षण किया। नगर पालिकाध्यक्ष व एसडीएम ने निर्माण कार्य की गहनता से जांच कर सहायक अभियंता डंबर सिंह को कार्य समय से पूर्ण करने एवं उत्तम गुणवत्ता के साथ निर्माण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि सौंदर्यीकरण व निर्माण कार्यों से एक नये हाथरस का निर्माण हो रहा है। इस मौके पर देवेंद्र कुमार, अवर अभियंता सुशील निगम एवं महेशचंद्र सारस्वत, नजूल निरीक्षक येशुराज शर्मा, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें