फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर व मौन रहकर विरोध-प्रदर्शन किया। उसके बाद शाम को न्यायिक अधिकारियों के साथ एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई। इस पर अब अधिवक्ताओं ने आंदोलन समाप्त कर दिया है।
गौरतलब है कि विगत कुछ दिनों से अधिवक्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कुछ अदालतों में न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया था। सोमवार को भी अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। वकीलों ने काली पट्टी बांध कर मौन तरीके से प्रदर्शन किया और न्यायालय परिसर में भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को कोर्ट के वीसी कक्ष में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल की न्यायिक अधिकारियों से वार्ता हुई। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई अध्यक्ष यज्ञदत्त गौतम व सचिव राधामाधव शर्मा ने की। सचिव ने बताया कि वार्ता के बाद अब आंदोलन समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें