फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: रुपये नहीं देने पर नशेड़ी ने दुकानदार के सिर पर दे मारी ईंट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के चूना वाला डंडा स्थित एक दुकान पर पहुंचे नशेड़ी ने दुकानदार से रुपये मांगे। रुपये न देने पर उसने दुकानदार का ईंट से सिर फोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। वहीं पुलिस को इस मामले में मारपीट की तहरीर दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
शहर के चूना वाला डंडा पर उमेशचंद्र अग्रवाल व राकेश अग्रवाल पुत्रगण श्रीनाथ अग्रवाल की रंग आदि की दुकान है। मंगलवार को यहां पर एक नशेड़ी आया और रुपये मांगने लगा। आरोप है कि रुपये न देने पर नशेड़ी ने उमेशचंद्र अग्रवाल के सिर पर ईंट दे मारी। जिससे सिर में चोट जग गई और खून बहने लगा। यह देख नशेड़ी वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात की जानकारी होते ही मौके पर दुकानदारों की भीड़ लग गई। घायल उमेशचंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस बात की जानकारी होने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी ली। कोतवाली सदर प्रभारी जगदीशचंद्र ने बताया कि एक नशेड़ी ने दुकानदार का सिर ईंट से फोड़ दिया है। दुुकानदार उसे पहले से ही जानता है। यह मामला मारपीट का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें