न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव पैकवाड़ा में होली के दिन कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। एक नशेड़ी ने गोली चला दी। गोली वहां खड़े वृद्ध के पैर में लग गई।
सोमवार को चंदपा क्षेत्र के गांव पैकवाड़ा में दोपहर 12 बजे गांव के एक युवक ने शराब के नशे में फायरिंग कर दी, जिससे पास खड़े एक बुजुर्ग हरीओम पुत्र जानकी प्रसाद निवासी पैकवाड़ा थाना चंदपा के पांव में छर्रे लग गए। क्षेत्राधिकारी सादाबाद और प्रभारी निरीक्षक चंदपा तत्काल मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।
घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने घायल बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार किया। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। कोतवाली चंदपा प्रभारी एसएचओ नीतावीर सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों ने सुलह कर ली है।