फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शांति भंग करने वालों पर गंभीर धाराओं में होगी कार्रवाई

विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम, एसपी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य ने जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों के साथ शांति समिति की बैठक की।
डीएम ने कहा कि जिले के विकास के लिए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जो अपराधी योजना बनाकर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं, उनके विरुद्ध प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के द्वारा कार्रवाई की जाए। हिंसा और शांति भंग करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ गैंगस्टर, गुंडा एक्ट और रासुका जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी, ताकि जिले में अपराधों पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी अधिकारियों को जिन स्थलों से लाउड स्पीकर उतारे गए हैं, वहां दोबारा लाउडस्पीकर किसी भी दशा में नहीं लगने चाहिए। उन्होंने नमाज के समय पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने और नमाज की समाप्ति के बाद भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। एसपी विकास कुमार वैद्य ने कहा कि माहौल खराब करने वालों को चिन्हित कर गंभीर धाराओं में जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने का किसी को भी अधिकार नहीं है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें