फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महिला का पर्स लूटकर भाग रहे बाइक सवार बदमाश पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बाइक से अपने पति के साथ आगरा जा रही महिला के साथ बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलवार को लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पीछा कर दोनों शातिर बदमाशों को रुहेरी तिराहे के पास महिला के पर्स सहित दबोच लिया। दोनों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सोमवार की रात को करीब साढे़ सात बजे नगला मान सिंह नई बस्ती सब्जी वाली पुलिया थाना गांधी पार्क अलीगढ़ निवासी शीलेंद्र कुमार पुत्र खजान सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक से रुहेरी की तरफ जा रहे थे। इस बीच रुहेरी तिराहे के पास दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने शीलेंद्र कुमार की बाइक को रुकवा लिया और और उनकी पत्नी का पर्स छीनकर भाग गए। शीलेंद्र कुमार ने इसकी जानकारी रुहेरी तिराहे के पास पर गश्त कर रहे एसआई धीरेंद्र सिंह को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल एसआई व अन्य पुलिस कर्मियों ने पर्स लूटकर भाग रहे दोनों शातिरों राजू पुत्र मुन्ना खां और सद्दाम पुत्र मजीद खां निवासीगण टुकसान को दबोच लिया। उनके कब्जे से लूटा हुआ पस बरामद किया। इसमें एक मोबाइल फोन, 1280 रुपये नगद व गहने (आर्टिफिशियल) आदि व एक सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल बिना नंबर की बरामद की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना, निरीक्षक ऋषिपाल सिंह, एसआई धीरेंद्र सिंह, एसआई अरुण कुमार और आशीष राजौरिया शामिल थे। दोनों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से उनको जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें