फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पंचायत भवन निर्माण पूर्ण न करने वाले सचिवों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायतों में बजट होने के बावजूद पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूर्ण न करने वाले पंचायत सचिवों व संबंधित ग्राम प्रधानों के खिलाफ अब कार्रवाई की जाएगी। जिले में करीब 15 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जिनमें पंचायत भवन के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध है। शासन की ओर से पंचायत भवनों के निर्माण का डाटा एकत्रित किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि शासन स्तर से वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिले की 184 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों के नए भवन निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष दो ग्राम पंचायतों में फिलहाल पंचायत भवनों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। वहीं, करीब 67 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने के साथ साथ फर्नीचर आदि की खरीद फरोख्त भी हो गई है। लक्ष्य के सापेक्ष करीब 125 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर अब ऐसी ग्राम पंचायतों का खाका तैयार किया जा रहा है, जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। डीपीआरओ जीडी जैन ने बताया कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक सभी पंचायत भवनों के निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें