फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई

विज्ञापन
हाथरस: लॉकडाउन के दौरान बाइक सवारों की चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को लेकर पुलिस सख्त हो गई है। ऐसे लोगों के खिलाफ धारा 188 की कार्रवाई की जा रही है। रविवार की शाम सात बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक 34 बैरियरों पर पुलिस ने 179 वाहनों की चेकिंग की। दो के खिलाफ 188 की कार्रवाई की गई। इधर, हाथरस गेट कोतवाली पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ 188 की कार्रवाई की है।
एसपी गौरव बंसवाल के निर्देशन में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। इस बीच रुहेरी से रहना तिराहे पर कुछ व्यक्ति खड़े थे और आपस में वार्ता कर रहे थे, जिन्हें समझाया तो नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इन सभी सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा 188/269 में कार्रवाई की, जिनमें पिंकी पुत्र साहब सिंह निवासी रुहेरी, दीपक रावत पुत्र लाल बहादुर निवासी दयानतपुर, सुभाष चौहान निवासी सोखना, तालेवर निवासी रुहेरी, विकास और वीरेंद्र निवासी चिंतापुर, लाखन सिंह निवासी सीर के नाम शामिल हैं। रविवार शाम सात बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक 34 बैरियरों पर पुलिस ने 179 वाहनों की चेकिंग की। 17 वाहनों का चालान किया गया। दो हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें