फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ससुराल पक्ष पर लगाया विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव छौंक निवासी एक व्यक्ति पर ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या कर विवाहिता के शव को गायब करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
जंक्शन क्षेत्र गांव बघराया के लोग बृहस्पतिवार की दोपहर को थाने पहुंचे। यहां चंद्रवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री भावना की शादी इसी साल दो मई को हाथरस जंक्शन के ही गांव छौंक निवासी मनीष से की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में मोटर साइकिल की मांग करने लगे। विवाहिता के साथ आए-दिन ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव के एक व्यक्ति ने चंद्रवीर सिंह को सूचना दी कि उनकी पुत्री के साथ मारपीट की जा रही है। परिजन ससुराल पहुंचे तो वहां पुत्री नहीं मिली। पुत्री की अलमारी से 12 पेज का एक पत्र मिला, जिसमें शादी के बाद से आए-दिन किए गए उत्पीड़न किए जाने की बात लिखी गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस अब विवाहिता की तलाश में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें