हाथरस : अलीगढ़़ रोड स्थित रामोजी रिसोर्ट में बैठक करते एएसपी व अधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पुलिस और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के अधिकारियों की जिला स्तरीय सुरक्षा समन्वय बैठक हुई। पुलिस अधिकारियों ने हर तरह के सहयोग और सुरक्षा का आश्वासन दिया। नुकसान पहुंचाने व तेल चोरी करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की करने की बात कही।
जिले से होकर गुजरने वाली हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की भूमिगत रमन मंडी रेवाड़ी-कानपुर पाइपलाइन की सुरक्षा के लिए एएसपी प्रकाश कुमार ने एचपीसीएल के अधिकारियों के साथ बैठक की। पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाने वाले व तेल चोरी करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करने की बात पर जोर दिया गया। सुरक्षा एवं निगरानी के संबंध में एएसपी की अध्यक्षता में समन्वय बैठक हुई।
बैठक में एचपीसीएल के अधिकारियों ने पाइपलाइन एवं इसकी सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एचपीसीएल की पाइपलाइन की सुरक्षा के लिए एचपीसीएल व पुलिस से आपसी सहयोग व लगातार तालमेल बनाए रखने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर रमन मंडी रेवाड़ी कानपुर पाइपलाइन के वरिष्ठ प्रबंधक (ई.) राम रतन सिंह, एसओ सादाबाद शिव कुमार शर्मा, एचपीसीएल के विनय कुमार वर्मा, विशाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद