हाथरस : सासनी गेट चौराहे पर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रयागराज के फाफामऊ में चार लोगों की हत्या के विरोध में आम आदमी पार्टी ने सासनी गेट चौराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राना ने कहा कि इस परिवार के सदस्यों पर पहले भी हमले हुए थे, लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं की गई।
यदि तब कार्रवाई की गई होती तो यह हत्याकांड नहीं होता। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में न्याय जातिवाद के हिसाब से चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर पार्टी सोमवार को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपेगी। विरोध प्रदर्शन में आप के काफी कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद