फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कला, क्राफ्ट व योगाभ्यास में शिक्षक दिखाएंगे हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाएं अब कला, क्रॉफ्ट, पपेट्री और योगाभ्यास प्रतियोगिता में हुनर दिखाएंगे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में चार व छह दिसंबर को प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें प्रत्येक विकास खंड के बेसिक शिक्षा विभाग के 10-10 शिक्षक शामिल होंगे।
परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की जनपद स्तर पर कला, कॉफ्ट एवं पपेट्री के माध्यम से शिक्षण संबंधी परिणाम एवं योगाभ्यास प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में किया जाएगा। चार दिसंबर को योगाभ्यास प्रतियोगिता डायट प्रवक्ता-नोडल अधिकारी कुलदीप की देखरेख में होगी। वहीं कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री डायट प्रवक्ता नोडल अधिकारी चरनजीत सिंह की देखरेख में छह दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक विकास खंड से कम से कम 10 शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रत्येक विषय की प्रतियोगिता में शामिल होंगे। डायट प्राचार्या डॉ. ऋचा गुप्ता ने बताया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सुबह 10 बजे से निर्धारित तिथियों में प्रतियोगिताएं होंगी। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाली शिक्षकों को कोविड-19 के दिशा निर्देश पालन करना होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें