फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सड़क किनारे खड़ी महिला को वाहन ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सिकंदराराऊ रोड स्थित गांव सलेमपुर के निकट एक महिला कार से उतर कर सड़क किनारे खड़ी थी। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बिना पोस्टमार्टम के ही परिजन शव लेकर चले गए।
जनपद मथुुरा के थाना क्षेत्र के गांव सोनई निवासी 60 वर्षीय चंद्रकला रविवार को अपने परिवार के साथ कार से एटा के महरारा स्थित अपने मायके जा रही थी। इसी बीच कोतवाली हाथरस जंक्शन को सलेमपुर गांव के निकट महिला को लघुशंका हुई, जिस पर कार को रुकवाया। जैसे ही वह कार से उतरकर सड़क पर खड़ी हुई, एक अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी और चालक वहां से वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आनन फानन महिला को कार से ही उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया और फिर वह बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने गांव ले गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें