फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दो पक्षों में विवाद के बीच में आई महिला को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चंदपा क्षेत्र के गांव कछपुरा में दो पक्षों में हो रहे विवाद के दौरान बीच में आई महिला गोली लगने से घायल हो गई। उसे आधी रात को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कछपुरा निवासी गौरव से गांव के ही तीन युवक शराब के लिए रुपये मांग रहे थे। इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो रही थी। शोर सुनकर गांव की रहने वाली 50 वर्षीय रेशमा पत्नी ज्ञान सिंह अपने घर से बाहर आई और उनके पास पहुंच गई। इस बीच शराब के लिए पैसे मांग रहे युवकों ने गोली चला दी। गोली रेशमा को लग गई और वह घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने गौरव की तहरीर पर तीन नामजदों अंशू, रिंकू और मनीष के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब नामजदों की तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें