फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बंदर की घुड़की से डरकर छत से गिरे व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
हाथरस : सुखराम का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बा मेंडू के मोहल्ला अहेरियान निवासी व्यक्ति बंदर की घुड़की से डर कर छत से गिर गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दूसरे दिन उसकी मौत हो गई।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू के मोहल्ला अहेरियान निवासी सुखराम (48 वर्ष) पुत्र रघुवीर सोमवार की शाम को अपने घर की छत पर बैठे हुए थे। इस दौरान वहां आए बंदरों ने उन पर हमला बोल दिया। बंदरों से डरकर भागे तो सुखराम छत से नीचे गिर गए।
विज्ञापन

मौके पर आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ लग गई। घायल को परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसका पूरी रात उपचार चला। मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान जिला अस्पताल में सुखराम की मौत हो गई। परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे और फिर शव को लेकर घर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें