फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मामूली विवाद में साथी चौकीदार ने की थी पहलवान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कैलोरा चौराहा के पास हुए वृद्ध पहलवान की हत्या उसके साथी चौकीदार ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी ो गिरफ्तार कर हत्या में प्रत्युक्त हथौड़ी को भी बरामद किया है।
उल्लेखनीय है कि सात नवंबर को थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कैलोरा चौराहे के पास एक खेत में गांव वाहनपुर निवासी कालीचरण उर्फ पहलवान (60 वर्ष) पुत्र कुंवरपाल का शव मिला था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण सिर में चोट लगना आया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इस टीम में थानाध्यक्ष रितेश कुमार, एचसी जगदीश सिंह, प्रवीण कुमार, जितेंद्र कुमार शामिल थे। पुलिस ने हत्याभियुक्त पीतांबर उर्फ भोला को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयोग की गई हथौड़ी और घटना के समय पहनी टी-शर्ट, जिसमें खून के धब्बे लगे हुए हैं, को पुलिस ने बरामद कर लिया।
विज्ञापन

नशे में हथोड़ी से प्रहार कर उतारा था मौत के घाट
हाथरस। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त पीतांबर उर्फ भोला पुत्र हुकम सिंह निवासी गांव खरग बेलवारी मुरसान हाल निवासी जागृति स्कूल के सामने कैलोरा चौराहा ने बताया कि वह अपने दोनों लड़कों के साथ खोंड़ा रति के राजवीर सिंह की दुकानों में जागृति स्कूल के सामने कैलोरा चौराहे पर बढ़ईगीरी का काम करता है। रात में दुकानों में वह और कालीचरण चौकीदारी का काम भी करते थे। दोनों रोजाना साथ में बैठकर शराब भी पीते थे। छह नवंबर की रात को कैलोरा चौराहे के पास बने बरगद के पक्के चबूतरे पर उसने मोमबत्ती जलाई थी। इसको मृतक कालीचरण पहलवान ने नशे में बुझा दिया और गाली-गलौज करने लगा। इस बात से गुस्से में अभियुक्त पीतांबर उर्फ भोला ने कालीचरण पहलवान को धक्का देकर गिरा दिया और उसके बाद नशे की हालत में वह दुकान से हथोड़ी लेकर आया। उसने कालीचरण के माथे व सिर में हथोड़ी से वार किए और उसे मौत के घाट उतार दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें