हाथरस : बिना मास्क और सामाजिक दूरी का पालन किए जिला अस्पताल की ओपीडी में मौजूद मरीज व उनके तीमारदा?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ओमिक्रॉन के खतरे के बीच स्वास्थ्य विभाग विदेश से आने वाले लोगों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। विदेश से आए 37 लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई है।
उल्लेखनीय है कि ओमिक्रॉन के बाद शासन ने नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की नजर विदेश से आने वालों पर है।
विदेश से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। अभी तक 37 लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराई जा चुकी है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं सीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी का कहना है कि जिले में इस समय कोरोना का कोई पॉजिटिव केस नहीं है। विदेश से आने वालों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। संवाद
मास्क और सामाजिक दूरी को भूले लोग
हाथरस। कोरोेना के नए स्वरूप के तेजी से बढ़ने के बाद भी लोग न सामाजिक दूरी का पालन कर रहे और न ही मास्क लगा रहे। जिला अस्पताल में भी यही स्थिति देखी गई। वहां भी मरीज और तीमारदार बिना मास्क के नजर आए। वहां भी सामाजिक दूरी को लोग भूल गए। संवाद